रायपुर
44 हजार की रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
20-Dec-2023 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। आरपीएफ रायपुर की विशेष टीम ने 44हजार से अधिक के हजारों की ई टिकट के साथ एक टिकट दलाल को पकड़ा। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को रेसूब पोस्ट रायपुर के बल ने शब्बीर सैफी को रेलवे आरक्षित ई-टिकट के अवैध व्यापार करने के आरोप मे गिरफ्तार किया। चार व्यक्तिगत यूजर आई डी से बने 2 लाइव रेलवे आरक्षित ई टिकिट कीमत 2770/- व 19 यात्रा किड गए टिकिट 41585/- कुल 21 रेलवे ई टिकिट कीमत 44355/- को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व रेसुब पोस्ट रायपुर मे धारा 143 रेल अधिनियम दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे