रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति संस्थान तत्वावधान में आचार्य सरयू कांत झा की जन्म शताब्दी समारोह च्च्सरयू प्रवाह च्च् के अन्तर्गत प्रथम व्याख्यान माला का आयोजन किया गया . संस्थान के सचिव शारदेन्दु झा ने बताया कि आचार्य की स्मृतियों को बनाये रखने के लिये आचार्य सरयू कांत झा जी के जन्म के शताब्दी वर्ष में शताब्दी समारोह च्च्सरयू प्रवाह च्च् का आयोजन इस वर्ष किया जा रहा है . इसी के अन्तर्गत महत्वपूर्ण व्याख्यान माला का आयोजान किया गया . देश के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कवि, कथाकार, चिंतक, लेखक श्री संजीव ठाकुर के द्वारा संचालित इस व्याख्यान माला में सर्वश्री बालचन्द्र सिंह कछवाहा , आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र , आचार्य महेश चन्द्र शर्मा , एवं डाक्टर चित्तरंजन कर और डाक्टर सरला शर्मा आदि विशिष्ट वक्ताओं का व्याख्यान हुआ . कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्नेही जान उपस्थित रहे।
आचार्य बालचन्द्र कछवाहा ने आचार्य सरयू कान्त झा से अपनी अंतरंगता की बात कही कि कैसे आचार्य सरयू कान्त झा की बड़ी ही सहजता और सरलता से आइएनकी सलाह /जानकारी से दे कर उनका था सभी का मार्गप्रशस्त हुआ . इसी तरह आचार्य रमेन्द्र मिश्रा ने आचार्य सरयू कान्त झा की सामाजिक के साथ ही राजनीतिक प्रयास और प्रभाव की चर्चा करते हुए पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के आंदोलन में आचार्य सरयू कान्त झा के भागीदारी की चर्चा की, डाक्टर चित्तरंजन कर जी ने आचार्य सरयू कान्त झा के साहित्यिक क्षेत्र में उनके द्वार रचित विभिन्न कृतियों पर प्रकाश डाला. संचालन के दौरान कवि संजीव ठाकुर द्वारा आचार्य सरयू कांत झा जी के सानिध्य में व्यतीत किए गए अंतरण साहित्यिक समय को याद करते हुए अपनी संस्मरणों को सुनाया ,आचार्य महेश चन्द्र शर्मा ने आचार्य सरयू कान्त झा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें सहज और सरल व्यक्तित्वक स्वामी बताया जो सभी से अपार सहज स्नेह रखते थे। व्याख्यान माला के अंत में डाक्टर सरला शर्मा ने आचार्य सरयू कान्त झा के शिक्षा के विस्तार के लिये किये गये प्रयास कार्यों का का उल्लेख करते हुए आचार्य सरयू कान्त को प्रख्यात शिक्षाविद् बताया।