दोपहर दो बजे तक राजधानी आने वाले सभी भारी वाहनों पर रोक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवं आम सभा कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आगमन होना प्रस्तावित है इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन के लिएपुलिस ने निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाई है।
शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियो के लिए मार्ग एवं पार्किंग- शाासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी गण त्रश्व रोड से होकर आवागमन कर डीडीयू सभागृह पार्किंग एवं यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
भाजपा द्वारा आयोजित आम सभा में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियो एवं पदाधिकारियों के आवागमन हेतु मार्ग एवं पार्किंग- भाजपा के आम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से त्रश्व रोड होकर आवागमन करेंगे एवं आमानाका सिटीबस डिपो एवं क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है।
बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर त्रश्व रोड से सीधे एनआईटी ग्राऊंडपार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें।
दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से त्रश्व रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास
पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे
बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।
महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक,, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।