रायपुर

एजुकेटेड अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 6-7 को
20-Dec-2023 8:17 PM
एजुकेटेड अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 6-7 को

रायपुर, 20 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा समाज के एजुकेटेड युवक-युवतियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर 12वां परिचय सम्मेलन का आयोजन 06-07 जनवरी 2024 को श्री रामस्वरूप निरंजन लाल ट्रस्ट धर्मशाला व्ही.आई.पी. रोड, रायपुर में आयोजित  किया जा रहा है ।  विवाह योग्य एजुकेटेड अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संयोजक कन्हैया अग्रवाल एवं हरिवल्लभ अग्रवाल उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस परिचय सम्मेलन की देश के अग्रवाल समाज में प्रतिक्षा होती है । 2022 में आयोजित परिचय सम्मेलन में 90 लड़कियों एवं 150 लडक़ो ने हिस्सेदारी की थी। पंजीयन लगभग 900 बच्चों के हुए थे जिसमें 48 प्रतिशत बच्चे डाक्टर, इंजीनियर, एमबीए, एडव्होकेट, चार्टड एकाउटेन्ट थे । अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार परिचय सम्मेलन एवं परिचय पत्रिका के माध्यम से लगभग 668 विवाह संपन्न हो चुके है । परिचय सम्मेलन कन्हैया अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, राजेष केडिया, दीपक बंसल एवं राधेश्याम अग्रवाल के संयोजकत्व में सम्पन्न होगा । परिचय सम्मेलन हेतु आज दिनांक तक 625 पंजीयन प्राप्त हो चुके है जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टड एकाउटेन्ट, एमबीए व्यवसायी आदि बच्चे शामिल है । उन्होने बताया कि पूर्णत: नवीन तकनीक के साथ आयोजित इस परिचय सम्मेलन में मंच पर किसी भी प्रत्याशी का परिचय नहीं लिया जाता है । परिचय का कार्य आधुनिकतम स्टूडियों में प्रोफेशनल एंकरों के माध्यम से किया जाता है जिसका प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया जाता है । परिचय सम्मेलन में केवल प्रत्याशी को साथ लाने पर ही प्रवेश दिया जायेगा।


अन्य पोस्ट