रायपुर

लभांडी में शूट आउट एक घायल, एक गिरफ्तार
20-Dec-2023 8:21 PM
लभांडी में शूट आउट एक घायल, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। राजधानी से लगे  लाभांडी में बुधवार पूर्वान्ह  लगभग 11:30 बजे गोली चली। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है, आहत रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलाया है। आहत को इलाज के लिए भेजा गया है।

अमन को कट्टे सहित पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस मौजूद है। घटना के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

युवक ने हार्डवेयर व्यापारी को गोली मारी दी। गोली चलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे । मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है।


अन्य पोस्ट