‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यूएस अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक पंकज कुमार पंचायती, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में समय सीमा बैठक लेते हुए उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों एवं राजस्व अधिकारियों को वर्ष 2024-25 में 500 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है। वर्ष 2024-24 में करीब 350करोड़ के आसपास वसूली हुई थी।
आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को फील्ड में उतरकर गुमास्ता लाईसेंस का परीक्षण एवं जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि ऐसे प्रकरणों जिनमें बिना गुमास्ता लाईसेंस के व्यवसाय करने वालों को सूचीबद्ध कर लाईसेेंस दे करारोपण किया जाए। ऐसे फर्मो , जो आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे है, उन पर आवासीय के स्थान पर व्यावसायिक करो की वसूली की जाए। आयुक्त ने निगम हित में उक्त कार्य को प्राथमिकता से एक सप्ताह के भीतर फील्ड में कार्य कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
आयुक्त ने सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में अवैध नलों का नियमितिकरण अभियान के तहत जलकर की नियमानुसार वसूली करें। करारोपण कर सुनिश्चित आयुक्त ने ईई अमृत मिशन को निर्देशित किया है कि जिन घरों में अमृत मिशन योजना से नल कनेक्शन लगे हैं उनकी सूची तत्काल राजस्व अधिकारियों को उपलब्ध करवा जलकर वसूलें।
आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में सभी खाली भूखण्डों को भी करारोपण के दायरे में अभियान पूर्वक कार्यवाही कर लाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। इसी तरह से बड़े बकायेदारों से वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
शहर में जल्द ही बड़े पैमाने पर भूमिपूजन लोकार्पण
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन कमिष्नरों को स्वच्छ भारत मिशन शाखा को तत्काल अपने-अपने जोन क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट स्टेशन, सेकेण्डरी कलेक्शन पाइंट निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हित कर प्रस्ताव मांगा। ताकि अनुबंधित कंपनी रामकी कंपनी के छोटे सफाई वाहनों के माध्यम से मॉनिटरिंग कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य शहर में तेज और प्रभावी हो सके। जोन कमिश्नरों से कहा कि प्रत्येक जोन में 4-5 बड़े उद्यानों में तत्काल प्रकाश, पेयजल प्रबंधन, शौचालय , प्रसाधन व्यवस्था, पाथवे, लॉन सुव्यवस्थित करने का कार्य प्राथमिकता से कराएं। और कार्यपालन अभियंताओं को नगर विकास के कार्यो का भूमिपूजन , लोकार्पण करने सूची तैयार करने के निर्देष दिए।
इसी तरह से सडक़ों से आवारा मवेषियों की धरपकड का अभियान जारी रखने कहा।
आयुक्त ने स्मार्ट सिटी योजना के बूढातालाब , लाखे नगर मार्ग योजना में प्रकाश व्यवस्था शीघ्र करने कहा।