रायपुर

कथा के पांचवें दिन कृष्ण बाल लीला, रूखमणि विवाह का प्रसंग
14-Aug-2024 3:47 PM
कथा के पांचवें दिन कृष्ण बाल लीला, रूखमणि विवाह का प्रसंग

रायपुर, 14 अगस्त। गांधी भवन जैतुसाव मठ लिली चौक में स्वर्गीय श्यामाबाई सोनी एवं स्व. मुकुंदलाल सोनी की स्मुति में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 10 से 17 अगस्त तक चलने वाले भागवत कथा का बुधवार को पंचम दिवस पर श्री कृष्ण बाल लीला, रूखमणि विवाह कथा हुई। पंडित शिष्य ओमप्रकाश उपाध्याय के श्री मुख से कथा वाचन किया गया। भगवान कृष्ण के बाल लीला की झांकी भी निकाली गई। भक्त श्रोताओं ने भगवान की बाल लीला,रूखमणि विवाह कथा का रसपान किया। सात दिन तक चलने वाले कथा में कल सुदामा चरित्र और कथा के अंतिम दिवस पर गीता पाठ, शांतिभोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती रमला-दिनेश सोनी, श्रीमती ममता- दिनेश सोनी, श्रीमती मालती-प्रदीप सोनी, आशा, निलिमा, नीलम, दिलीप, नीलेश, तुषार और भक्तजन शामिल हुए। 


अन्य पोस्ट