रायपुर

ओडिशा से लाता था गांजा, पूर्व में पकड़ाए आरोपियों की निशानदेही पर सप्लायर बरगढ़ से गिरफ्तार
16-Aug-2024 2:58 PM
ओडिशा से लाता था गांजा, पूर्व में पकड़ाए आरोपियों की निशानदेही पर सप्लायर बरगढ़ से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल एवं मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले उडीसा के अंतराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने सतीश अग्रवाल एवं कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी को पूर्व में गिरफ्तार किया था। उनेक कब्जे से 50 किलो 300 ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा निवासी सुभाष पटेल नामक व्यक्ति से लाना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निसानदेही पर प्रकरण में आरोपी सुभाष पटेल की पतासाजी कर उडीसा के बरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मंदिर हसौद थाना में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा जिला बरगढ़ के ग्राम लोहरसिंग निवासी सुभाष पटेल नामक व्यक्ति से लाना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सुभाष पटेल की पतासाजी करते हुए सुभाष पटेल को उडीसा जिला बरगढ़ में लोकेट किया गया। पुलिस की टीम ने उडीसा जाकर पतासाजी कर सुभाष पटेल पकड़ा । पूछताछ में आरोपी ने सतीष अग्रवाल को 2,60,000/- रूपये में गांजा बिक्री स्वीकारा। जिस पर सुभाष पटेल को गिरफ्तार कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट