रायपुर

कल से 24 घंटे तक सभी अस्पतालों में ओपीडी,सर्जरी बंद
16-Aug-2024 3:00 PM
कल से 24 घंटे तक  सभी अस्पतालों में ओपीडी,सर्जरी बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कल 17 अगस्त को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि इस दौरान मरीजों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी। आईएमए ने एक बयान में कहा है कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं कुछ सर्जरी भी नहीं की जाएंगी। 

आईएएम रायपुर अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने बताया किइस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी बंद रहेंगी। बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर मामले में पूरे देश में डॉक्टरों गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

आज शाम कैंडल मार्च
इस घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा  आज  शुक्रवार को  सभी जिला मुख्यालयों में मौन कैंडल मार्च करेगा। रायपुर शहर जिला की महिलाएं  शाम 5.30 बजे शहीद भगत सिंह चौक से घड़ी चौक से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालेंगी।
 


अन्य पोस्ट