‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 24 घंटे तक उत्तर-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है, उसके बाद पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और उससे लगे बिहार तथा उत्तर प्रदेश तथा उससे लगे मध्य प्रदेश की ओर अगले दिन से चार दिनों में पहुंचने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, दिल्ली, कानपुर, डेहरी, बांकुरा, निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इनके असर से प्रदेश में कल 20 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: चरम उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में व्यापक वर्षा 22 अगस्त से प्रारंभ होने की संभावना बन रही है।
अब तक 806.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
इधर एक जून से अब तक राज्य में 806.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में से बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 440.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 689.8 मिमी, बलौदाबाजार में 828.5 मिमी, गरियाबंद में 766.3 मिमी, महासमुंद में 580.5 मिमी, धमतरी में 729.1 मिमी, बिलासपुर में 715.0 मिमी, मुंगेली में 789.3 मिमी, रायगढ़ में 722.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 458.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 800.0 मिमी, सक्ती 677.4 मिमी, कोरबा में 1006.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 756.7 मिमी।
दुर्ग में 512.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 640.1 मिमी, राजनांदगांव में 836.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 935.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 595.4 मिमी, बालोद में 857.1 मिमी, बेमेतरा में 464.9 मिमी, बस्तर में 886.6 मिमी, कोण्डागांव में 803.9 मिमी, कांकेर में 1039.4 मिमी, नारायणपुर में 944.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1025.1 मिमी और सुकमा जिले में 1118.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।