रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त। मंगलवार शाम माना रोड पर रकम लूटने वाले आटो चालक रमजान खान उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने सवारी को बीच रास्ते में उतारकर रकम छीना था। पुलिस ने रकम बरामद कर लिया है।
आरंग निवासी राधेश्याम टण्डन ने 13 अगस्त को अपने परिचित से 50,000 रूपये उधार लिए थे।अपने पुत्र को 17,500 रूपये दिया और शेष रकम 32,500 रूपए लेकर शाम लगभग 4.00 बजे अपनी पत्नि के साथ स्वयं के ईलाज केलिए आरंग से बस से आकर पचपेडी नाका में उतरा। शाम होने से दोनों अपने पुत्र के पास माना बस्ती जाने लगभग शाम 05.50 बजे पचपेड़ी नाका से ऑटो में बैठे।
माना मोड के आगे थोक फल मार्केट के सामने पहुंचे थे तभी ऑटो का चालक अपने ऑटो को रोक कर दोनों को उतरने कहा। राधेश्याम,पत्नि के साथ ऑटो से उतर गया और ऑटो चालक किराया के एवज में उससे 1500 रुपए मांगा राधेश्याम के इतना किराया कैसे होगा कहने पर ऑटो चालक उसके हाथ को पकडकर उसके पैंट के जेब में रखी नगदी रकम 32,500 रुपए को जबरदस्ती निकालकर छीन लिया। राधेश्याम की पत्नि द्वारा शोर मचाने पर ऑटो का चालक नगदी रकम 32,500 रुपए को छीनकर ऑटो समेत भाग गया। दोनो पति पत्नी माना थाने पहुंच धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कराया।
पुलिस ने दोनों से आरोपी के हुलिया व आटो के संबंध में भी पूछताछ कर पड़ताल शुरू की। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों भी देखे। और फिर मुखबीर की मदद से संदिग्ध संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर निवासी रमजान खान उर्फ राजा पिता हमीद खान उम्र 32 साल निवासी मस्जिद के पास संतोषी नगर को पकड़ा । कड़ाई से पूछताछ में उसने लूट स्वीकारी। इस पर उसे गिरफ्तार कर लूटे गए 24,000/- रूपये एवं आटो सी जी/04/टी/7026 को जप्त किया गया। यह आटो वह किराए पर लेकर चलाता था।