रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा,महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने बैठक लेकर नई सदस्यता को लेकर राज्य वार लक्ष्य तय किया । छत्तीसगढ़ में करीब 15-16लाख नए सदस्य बनाएं जाएंगे। ताकि कुल सदस्यता 50 लाख हो सके। राज्य में इस समय कुल सदस्यता 35 लाख के आसपास है।
नई सदस्यता पूरे देश में 20अगस्त से अक्टूबर अंत तक चलेगी। इसकी गाइड लाइन बताने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 20 अगस्त को जिलों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेने आ रहे हैं। दिल्ली की बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरत लाल वर्मा, रामू रोहरा,रामजी भारती, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम , अनुसूचित जाति के नवीन मारकंडे , बस्तर लोकसभा सह प्रभारी श्रीनिवास मद्दी मौजूद रहे। इसके लिए प्रदेश इकाई जिलेवार सदस्यता प्रभारी की भी नियुक्ति करेगी। अभियान के लिए पार्टी जल्द ही सदस्यता पुस्तिका वितरित करेगी।