रायपुर

कोयला घोटाला: उपाध्याय एसीबी की रिमांड पर, कांग्रेस नेतृत्व तक मनीलाड्रिंग करता था
17-Aug-2024 4:45 PM
कोयला घोटाला: उपाध्याय एसीबी की रिमांड पर, कांग्रेस नेतृत्व तक मनीलाड्रिंग करता था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
कोल घोटाले के जरिए बेनामी संपत्ति बनाने वाली निलंबित पूर्व सीएम की उप सचिव  सौम्या चौरसिया के करीबियों में शामिल मनीष उपाध्याय को एसीबी ईओडब्लू ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया । और विशेष न्यायाधीश के यहां पेश कर 24 अगस्त तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

इससे पहले कल एसीबी ने मनीष के अलावा आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू की झारखंड में बेनामी संपत्ति, सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया के बंगलुरू, बहन के ससुराल कोरबा और आईएएस समीर विश्नोई के राजस्थान के अनुपगढ़ निवासी साले गौरव  गोदरा से घर शुक्रवार को सुबह छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, कर्नाटक और झारखंड में 19 जगह छापे मारे थे। अकेले दुर्ग में 8 ठिकानें शामिल हैं। एसीबी ईओडब्लू के अफसरों ने सौम्या के पति से भी पूछताछ की है।

इन छापों के बाद जारी बयान में एसीबी ने बताया है कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ बड़ी संख्या में दस्तावेज, हिसाब किताब के कच्चे पेपर और डिजिटल एविडेंस जब्त किए गए ।  एसीबी ने मनीष उपाध्याय को गिरफ़्तार किया है। 

मनीष उपाध्याय सीधे तौर पर सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा रहा है । मनीष उपाध्याय को सूर्यकांत तिवारी ने सौम्या चौरसिया की सभी तरह की आवश्यकता की पूर्ति और सहयोग में इस्तेमाल करते रहे । भिलाई के सूर्या रेसीडेंसी में सौम्या चौरसिया मनीष उपाध्याय भी वहीं आवासीय सुविधा दी गई थी। अब तक उससे भी कई बार ईडी और एसीबी दोनों एजेंसियों ने पूछताछ की थी।

ईडी के पुराने चालान के मुताबिक वह कांग्रेस सरकार के नेतृत्व कर्ताओं के लिए मनी लांड्रिंग करता रहा ।
वहीं कोरबा के एमएस पटेल सौम्या चौरसिया की छोटी बहन के ससुराल के रिश्तेदार है। जो कोयले के राख परिवहन का काम करता है। उसकी एक होटल भी है।
 


अन्य पोस्ट