रायपुर
विश्वकर्मा महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव
17-Aug-2024 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अगस्त। विश्वकर्मा समाज की महिलाओं का सावन महोत्सव का आयोजन बढ़ई स्थित दुलार धर्मशाला में हुआ ।जिसमे विश्वकर्मा समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधान में भाग लिया। इस दौरान चमच दौड़,बलून दौड़,डांस, सावन फैंसी ड्रेस की स्पर्धाएं हुई। सभी ने सावन गीत, सावन झूला एवं नृत्य भी किया। सावन फैंसी ड्रेस में क्विज भी सावन पर आधारित था। इसमें विजेता और 16 श्रृंगार करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शकुंतला विश्वकर्मा,शांति शर्मा,टोनी शर्मा,मोनी शर्मा,संगीता शर्मा,अनिता शर्मा,अंजू शर्मा,प्रीति शर्मा,मोनिका शर्मा, चंदा शर्मा उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे