रंजिश, लेनदेन और कुत्ते के भोकने पर विवाद भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। राजधनी में कल पुलिस ने रंजिश का बदला लेने, उधार पैसा लेनदेन की बात पर मारपीट, रात जन्माष्ठमी पर्व देखने गए युवक पर हमला और खते में कचरा फेंकने की बात को लेकर महिला के साथ झूमाझटकी की रिपोर्ट दर्ज किया है।
मंदिर हसौद इलाके के ग्राम सण्डी खार में खेत में निदाई का कचरा फेें कने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच आरोपी सरोज वर्मा ने सेवति धीवर पर फावड़े से हमला कर दिया।
सेवति धीवर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नारा में रहती है। और खेती किसानी का काम करती है। सोमवार को वह अपने खेत गाम सण्डी में निदांई का काम करने गई थी। वहीं पड़ोस में सनारा निवासी सरोज वर्मा का खेत है जहां मजदूर खेत में काम कर रहे थे। और निदांई का सारा कचरा सेवति धीवर के खेत में फेंक रहे थे। इसे देख सेवति धीवर ने हर साल मेरे खेत में अपना कचरा क्यों फेंकते हो कहने पर सरोज वर्मा गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर सरोज वर्मा ने वहीं पास पड़े फावड़ा से सेवति धीवर पर हमला कर दिया।
विवाद होता देख वहां काम करने वाले मजदूरों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। सेवति धीवर ने इस बात की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाना जाकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296, 115-2,351-2,3(5) का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक तेलीबांधा इलाके में कल रात टहलने निकले मदन सिंह ध्रुव को रास्ते में आवारा कुत्ता उसे देख भोकने लगा। जिसे मदन सिंह ने मारकर भगाया। इसे देख पास में बैठे कमलेश साहू ने क्यों मार रहे हो कह कर कमलेश साहू ने मदन सिंह धु्रव के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर कमलेश साहू ने हाथ मुक्के से हमला कर चोट पहुंचाया। खमतराई इलाके में कल उधार पैसा लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। नंदनी निषाद, छत्रपाल और उसके साथियों ने पंकज कुमार के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का से हमला कर दिया।
उधर गोबरानवापारा इलाके में कृष्णा जन्म उत्सव का कार्यक्रम देखने गए युवक पर पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ले के रहने वाले छोटू सोनी एवं एक अन्य साथियों ने उसे मोहल्ले में आता देख किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर छोटू सोनी ने कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कडे से मारकर चोंट पहुंचाया।