रायपुर

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 29-30 को
27-Aug-2024 3:01 PM
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन  29-30 को

रायपुर, 27 अगस्त। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए  कृषि अभियंताओं का योगदान’’ विषय पर 29- 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन कृषि विवि में  आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स (इंडिया) स्टेट सेन्टर, रायपुर एवं  कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय,  कृषिविवि के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें वर्तमान समय में कृषि के विकास में  बहु प्रासंगिक विषयों जैसे - इंजीनियरिंग इनपुट का संरक्षण और प्रबंधन, फार्म मशीनरी, कृषि प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन, गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत, मिट्टी और जल संरक्षण और प्रबंधन’’ आदि पर विस्तृत चर्चा होगी एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन सचिव एवं अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), कोलकाता के उपाध्यक्ष डॉ. नूतन दास, आई.आई.टी. खडग़पुर के पूर्व प्राध्यापक एवं पूर्व कुलपति डॉ. बी.सी. मल, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, परभणी विवि के कुलपति डॉ. इंद्रमणी, डॉ. सिंह कुलपति मेरठ विवि, डॉ. गौड़ कुलपति, वैशाली, बिहार, डॉ. अम्बष्ठ अध्यक्ष, सेन्ट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, नई दिल्ली, डॉ. सयाली, सचिव और महानिदेशक, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), कोलकाता, डॉ. ए.के. सिंह, सहायक महानिदेशक, आईसीएआर नई दिल्ली,डॉ. रमना राव, निदेशक एन.आई.टी., रायपुर, डॉ. मेहता निदेशक, केन्द्रीय कृषि इंजीनियरिंग संस्थान, भोपाल शामिल होंगे।
 


अन्य पोस्ट