रायपुर

पाक्सो एक्ट का आरोपी उन्नाव से गिरफ्तार
27-Aug-2024 2:50 PM
पाक्सो एक्ट का आरोपी  उन्नाव से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
नाबालिग  से अनाचार कर फरार हुए युवक को पंडरी पुलिस  उन्नाव (उप्र)से गिरफ्तार कर ले आई है। इसे  धारा – 363,376, 376(2)ढ भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

पण्डरी पुलिस के मुताबिक आरोपी चुन्नू चन्द्राकर छत्तीसगढ से भागकर उन्नाव जिले में फरारी काट रहा था।  पुलिस टीम को उन्नाव भेज चुन्नू उर्फ चन्द्रकांत चन्द्राकर पिता देवीदिन (29) वर्ष  ग्राम सुमहारी (मिर्जापुर) थाना कोतवाली पुरवा उन्नाव से गिरफ्तार कर ट्राजिट रिमांड पर रायपुर ला न्यायिक रिमांड पर भेजा।
 


अन्य पोस्ट