रायपुर

1133 पीएम आवास के लिए मिले 4500 आवेदन रोजाना 300 दस्तावेजों का हो रहा परीक्षण
27-Aug-2024 3:02 PM
1133 पीएम आवास के लिए मिले 4500 आवेदन रोजाना 300 दस्तावेजों का हो रहा परीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
पीएम आवास योजना के मकानों के लिए  नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। निगम द्वारा  योजना के  कचना, दलदल सिवनी, सोनडोंगरी एवं मठपुरैना में निर्मित 1133 मकानों के लिए  13 अगस्त तक आवेदन मंगाए थे ।इसमें   4500 नागरिकों के आवेदन नगर निगम रायपुर को प्राप्त हुए।और  300 आवेदकों को टोकन जारी कर  उनके दस्तावेजों का ऑनलाइन परीक्षण  प्रतिदिन जारी  है।  आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को   दस्तावेजों का परीक्षण का  निरीक्षण किया. आयुक्त ने निर्देश दिए हैँ कि  आवेदकों किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाये।उन्होंने दस्तावेजों का परीक्षण करवा रहे आवेदकों से भी चर्चा की।

15000 रूपये सडक़ बाधा शुल्क जुर्माना वसूला                
आयुक्त मिश्रा ने अपनेनवार्ड निरीक्षण के दौरान वार्ड 57 के कटोरा तालाब सतपथी चौक में सडक़ पर पड़े  भवन निर्माण सामग्री को देखा। इससे वहां जाम की स्थिति बनी थी। आयुक्त के निर्देश पर भवन स्वामी राकेश लाल केशवानी पर  तत्काल 15000 रूपये का सडक़ बाधा शुल्क व जुर्माना वसूल कर  भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए की है । 


अन्य पोस्ट