रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ में कोरबा से बस्तर तक निवासरत आंध्र मूल के तेलुगुभाषियों ने अपने अपने संगठन के साथ महासंघम का गठन किया है। रविवार को एक प्रांतीय बैठक आंध्रा एसोसिएशन देवेंद्र नगर, हुई। सर्व प्रथम महासंघ के महासचिव बी.तुलसीराव ने उपस्थित सदस्यों को स्वागत किया। प्रांताध्यक्ष आर.मुरली के अध्यक्षता वाले महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया । इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बस्तर जिला आंध्र समाज के अध्यक्ष एम.जयंत नायडू को बिलासपुर से बी.वेणुगोपाल राव,भिलाई से बी.जोगाराव एवं रायपुर से टी.श्रीनिवास रेड्डी मनोनीत किया गया ।उप महा सचिव पद पर रायपुर से एस.गणेश सचिव पद पर जगदलपुर से के.सुब्बाराव , भिलाई से सीएच.श्रीनिवास , बिलासपुर से आर.मनोरथ बाबू एवं रायपुर से ए.के.श्रीनिवास मूर्ति को चुना गया।
कार्यकारिणी की सदस्यों कोरबा से पी.आदिनारायणा,भिलाई से कोंडप्पा वेंकटराव,टी.व्ही.नागेश्वर राव एवं एम.जानकी राव,जगदलपुर से के.यशवर्धन राव एवं वीरराजू, बिलासपुर से जी.रविकन्ना,रायपुर से एन.एन.राव, सीएच भीमाराव, टी.यादव राव, डी.ईश्वर राव होंगे।
महासंघ के संरक्षक रायपुर आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.स्वामी, सलाहकार के पद पर भिलाई से एम.बाबूराव एवं संयोजक के पद पर एल.रुद्र मूर्ति होंगे।
इस बैठक में बस्तर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग जिलोंआए हुए आंध्र व तेलुगू संगठनों के प्रतिनिधि एम.चिन्ना, एस.आर.एन.गजपतिराजू, डी.डी.किरण आदि भी शामिल हुए। महासंघ के कोषाध्यक्ष एन. रमणमूर्ति ने आभार व्यक्त किया।