रायपुर

जान लेने की धमकी के बाद ब्लेड मारकर फरार पति गिरफ्तार
27-Aug-2024 4:51 PM
जान लेने की धमकी के बाद ब्लेड मारकर फरार पति गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
चार दिन पहले घरेलू विवाद को लेकर पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक गुरमुख सिंह नगर निवासी कौशल्या सोनी (19) आर्यन सोनी( 21) ने तीन वर्ष पूर्व लव मेरिज किया था। उनकी एक बेटी भी है। आर्यन मजदूरी करता है। बीते   तीन माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

इसीलिए कौशल्या अपनी ढ़ाई वर्षीय पुत्री के साथ अपनी मां के घर के पास अलग रह रही है। 23 अगस्त  को दोपहर में कम्प्यूटर कोचिंग जाने के लिये तैयार हो रही थी, इसी दौरान दोपहर 02:10 बजे आर्यन सोनी उसके घर आकर पुरानी घरेलू बात को लेकर झगडा करने लगा। 

कौशल्या को  मना करने पर आर्यन सोनी जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए पास रखेब्लेड से उसके पेट एवं पीठ के पीछे दोनों साईड में कई बार वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। कौशल्या के शोर मचाने पर उसकी मां एवं आसपास के लोगों के आने पर आर्यन सोनी वहां से भाग गया। मां एवं अन्य लोगों ने कौशल्या को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस रिपोर्ट पर  धारा 109, 351(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पुलिस आर्यन को तलाश रही थी । और कल वह पकड़ा गया।
 


अन्य पोस्ट