रायपुर

10 लाख की ठगी को सिविल मामला बता पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट जाने कहा
27-Aug-2024 2:58 PM
10 लाख की ठगी को सिविल मामला बता  पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट जाने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
भजन गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत में नया मोड़ आ गया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने  शिकायत कर्ता को सिविल मामला दर्ज कराने कोर्ट जाने कहा है। टीआई ने छत्तीसगढ़ को बताया कि एमओयू, सिविल मामले की श्रेणी में आता है। इसलिए शिकायत कर्ता को कोर्ट जाना होगा।

इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस हस्तक्षेप योग्य प्रकरण न होना बताकर कोर्ट का रास्ता दिखा दिया है।  इसके बाद अब प्राथमिक रूप से महिला की शिकायत पर हंसराज रघुवंशी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता पाया गया है।  पिछले दिनों 99 इवेंट नाम से आयोजन करने वाली प्रगति पांडे  ने गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ 10 लाख 20 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लागाया था। यह रकम हंसराज रघुवंशी को परिजनों ने लिया था। 

शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन होने की वजह से कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाई गई। इसके बाद हंसराज की इवेंट कंपनी ने पैसा देने से इनकार कर दिया, लेकिन इवेंट संचालिका और हंसराज रघुवंशी के इवेंट कंपनी की संचालक कोमल सकलानी के बीच करार हुआ था। 

पूरे प्रकरण की जानकारी भजन गायक हंसराज रघुवंशी को कोई जानकारी नहीं थी। बता दें कि अश्वनी नगर निवासी प्रगति पांडेय के मुताबिक वह 99 इवेंट के नाम से इवेंट कंपनी संचालित करती है। उसने 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी के कार्यक्रम करने एमओयू किया था। हंसराज आज गुढिय़ारी में शो करने आ रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट