रायपुर

साइबर एक्सपर्ट के आफिस में सेंधमारी, ढाई लाख के लेपटॉप- मोबाइल, नगदी पार
27-Aug-2024 2:56 PM
साइबर एक्सपर्ट के आफिस में सेंधमारी,  ढाई लाख के लेपटॉप- मोबाइल, नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
राजधानी के बिजनेस हब कहे जाने वाले जयराम काम्पलेक्स स्थित साइबर एक्सपर्ट के आफिस में सोम-मंगल की रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर आफिस के सटर का ताला तोडक़र वहां से लेपटॅाप, मोबाइल और नगदी पौने दो लाख रूपए की चोरी कर ले गया। 

इसकी रिपोर्ट साहेल जैन ने मौदहापारा थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह महावीर नगर में रहता है। साईबर एक्सपर्ट और जैन साफ्टवेयर फाउंडेशन का डायरेक्टरके पद  पर है। जिसका हेड आफिस जयराम काम्पलेक्स मौदहापारा मेेंं शाप नंबर 106 एवं 107 में है। सोवमार को 2.45 बजे कर्मचारी लितेश सिंह आफिस बंद कर घर चला गया था। जो दूसरे दिन सुबह करीबन 9.30 बजे जयराम काम्पलेक्स स्थित आफिस आया तो देखा कि आफिस का शटर में लगा ताला टुटा हुआ था। लितेश सिंह ने फोन कर बताया कि आफिस का ताला एवं कांच टुटा हुआ है। 

आफिस में जाकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था। आफिस में रखे तीन लैपटाप, प्रिंटर एवं तीन मोबाईल फोन नहीं था। टेबल के दराज में रखे नगदी रकम 1,95,000/- रूपये नही था। उसे कोई अज्ञात चोर आफिस के शटर का ताला एवं कांच तोडक़र अंदर रखे लैपटाप ,प्रिंटर  मोबाईल, नगदी 1,95,000/- कुल 2,50,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी कर जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट