रायपुर
सुसाइड नोट में विधायक का भी नाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के बरबंदा रेलवे फाटक पर एक युवक की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दोंदेकला निवासी संतोष पटेल के रूप में हुई है। उसने सुसाईट नोट लिखकर आत्महत्या की है। इसमेंं एक विधायक का नाम का उल्लेख होना बताया गया है । यह विधायक भाजपा या कांग्रेस की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रायपुर जिले में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है।
विधानसभा पुलिस पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है । आरोप है कि पुलिस सुसाइड नोट का खुलासा नहीं कर रही है। उसमें विधायक का नाम पढ़ते ही पुलिस सुसाइड नोट को अपने कब्जे में रखकर आला अधिकारियों को सूचना दे दी है।
सुसाइड नोट में उसके साथ 10- 15 दिन पहले अर्जुन नामक युवक द्वारा मारपीट की थी जिसकी मारपीट की जमानती धाराओं में थाना विसभा थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी देने विधायक के पास भी गया था।अंत में उसने अपने सुसाइडल नोट में अपनी मौत का कारण अर्जुन को बताया है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज सुसाइडल नोट जब्तकर जांच में जुटी है।