रायपुर

छह लाख में नौकरी लगाने 3 एडवांस लेने वाले दो कथित अफसर अब जेल में
27-Aug-2024 4:53 PM
छह लाख में नौकरी लगाने 3 एडवांस लेने वाले दो कथित अफसर अब जेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
साप्रवि में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रूपए ठगने वाले आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
ग्राम टेमरी भाठापारा थाना माना कैम्प निवासी ईश्वर प्रसाद यादव  (26) ने 8 जुलाई को माना कैंप थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक डोमेन्द्र कुमार महिपाल, रोहित साहू के विरुद्ध फर्जी अधिकारी बनकर सह आरोपी रोहित साहू के द्वारा डाटा एण्ट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी का झांसा देकर कुल 3 लाख रुपए वसूले थे। 

इसकी जाँच पर  ईश्वर प्रसाद यादव, गवाह करण यादव से पूछताछ कर डोमेन्द्र कुमार महिपाल, रोहित साहू ने 2 दिसंबर 21 को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की नौकरी सामान्य प्रशासन विभाग में लगाने के नाम पर बेईमानी पूर्वक   3 लाख रुपये की राशि लेकर धोखाधड़ी करने पर धारा 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी डोमेन्द्र कुमार महिपाल (29) निवासी ग्राम औसर रानीतराई दुर्ग, तथा रोहित साहू  26 साल निवासी शिक्षक कॉलोनी  रायपुर की पता तलाश करने पर दोनों  डोमेन्द्र महिपाल के यहां पकड़े गए। 

पृथक-पृथक पुछताछ में दोनों ने स्वयं को मंत्रालय में अधिकारी एवं अच्छी जान पहचान पहुंच होने का झांसा देकर ईश्वर प्रसाद यादव  से शासकीय नौकरी लगाने  6 लाख  रुपये में बात तय कर 3 लाख रुपये अग्रिम  लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  केन्द्रीय  जेल भेजा ।
 


अन्य पोस्ट