गोबरानवापारा में शराब बेचने के शक में चाकूबाजी
रायपुर, 12 दिसंबर। गोबरानवापारा इलाके में सााहु गुड़ी के पास युवक पर चाकू से हमला हो गया। नवापारा का किशन कोसरे और दयालू गाड़ा ने गौकरण तारक पर शराब बेचने के शक में हमला कर पेट में चाकू घोप दिया। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया।
गौकरण तारक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोबरानवापारा के सतनामीपारा में रहता है। कल रात करीबन 9: 30 बजे अपने साथियों सागर नवरंगे, बिज्जू गिलहरे, टूमन सोनवानी के साथ साहू गुड़ी के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नवापारा का किशन कोसरे और दयालू गाड़ा वहां आ गए, और तुम लोग शराब बेचते हो करने लगा जिसे मना करने पर दयालू गाड़ा मारने के लिये बोला तो किशन कोसरे ने अपने हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया। इससे गौकरण को चोट आई। पुलिस ने दयालू और किशोर गाड़ा के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
उधर एक अन्य मामने में पुलिस ने दीपक साहू , दशोदा साहू , राजू साहू, गीता साहू निवासी सोमवारी बाजार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सुमंत देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोबरानवापारा इलाके में रहता है। कल करीबन 8:30 बजे दीपक साहू और उसके साथी एक राय होकर एक राय होकर सुमंत के दुकान में जबरन घूस कर गाली गलौज कर मारपीट की।
दुकान में घुसकर मां बहन की अश्लील गाली सुमंत देवांगन ने बताया कि सोमवारी बाजार के उसका मकान और दुकान है जहां महीनेभर पहले दीपक साहू, राजू साहू, श्रीमती दशोदा साहू एवं गीता साहू साकिनान सोमवारी बाजार नवापारा दुकान अंदर आकर मुर्गा दुकान में काम कर रहे लडक़ा सुरेश साहू को काम से निकालने की बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी । विरोध करने पर हाथ मुक्का से हमला भी किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296,351-2, 332, 3-5 का अपराध दर्ज किया।
शोभायात्रा आयोजन के लिए भिड़े दो गुट
खरोरा पुलिस ने भी कल मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम बुडेरा निवासी टाप सिंह बिट्टू से परसो रात में बजरंग चौक के पास पुरन बघेल और आकाश बघेल ने दिसंम्बर माह में होने वाले शोभा यात्रा के लिए दिनु सोनवानी से हुए बात को लेकर गाली गलौज कर रहे थे। जिस परपुरन बघेल को समझाने का प्रयास करने पर उसका लडक़ा आकाश बघेल कालर पकडकर मारपीट करने लगा। तब तक पुरन बघेल ने भी जान से मारने की धमकी देकर धमकाया।