रायपुर

जम्मू-कश्मीर में सोलर ऊर्जा का काम दिलाने कारोबारी के परिचित ने फर्म को लगाया 4.38 करोड़ का चूना
13-Dec-2024 4:33 PM
जम्मू-कश्मीर में सोलर ऊर्जा का काम दिलाने कारोबारी के परिचित ने फर्म को लगाया 4.38 करोड़ का चूना

एग्रिमेंट करा 50-50 लाख के 4 चेक दिया, फिर बैंक मे लगाने पर घुमाता रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
आजाद चौक इलाके में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। कारोबारी ने अपने ही परिचित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जम्मू- कश्मीर निवासी आदित्य मलहोत्रा ने रायपुर स्थित मेसर्स रामेट साल्यूशन भागीदारी फर्म को सोलर उर्जा का काम दिलाने के नाम पर 4 करोड़ 38.36435 लाख रूपए की चपत लगा दी। मेसर्स रामेट साल्यूशन के भागीदार कमल जीत सिह ने कल शाम आजाद चौक थाना में अपने परिचित आदित्य मल्होत्रा के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया। 

उसने पुलिस को बताया कि फर्म सौर उर्जा मटेरियल का काम करती है। जुलाई 2017 में व्यापार को लेकर  मेसर्स ए.एन.एन. इन्फ्राट्रक्चर के संचालक आदित्य मलहोत्रा से मुलाकात हुई थी। जहां आदित्य ने सौर ऊर्जा (सोलर) का काम दिलाने जम्मू कश्मीर में व्यापार बानने का आफर दिया। जिस पर फर्म के अन्य सहयोगी विपिन मिरानी, राजेश मिरानी, अरूण मिरानी भागीदार है, जिसका कार्यालय प्रथम तल श्रद्धा कम्प्लेक्स राजकुमार कलेज के सामने जी ई रोड पर स्थित है, की सहमती हुई। तब आदित्य मल्होत्रा की बातों पर विश्वास कर  भागीदार विपिन मिरानी आदित्य मल्होत्रा के पास जम्मू गए। जहां आदित्य मल्होत्रा ने वहां प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलवाया और बताया गया कि वे शासकीय कार्य हमें जम्मू-कश्मीर में दिलवा सकते है। 

इस कारण  व्यापार करने के लिए तैयार हो गए।  जहां पूरे राज्य में शासकीय सोलर ऊर्जा का कार्य करना चालू कर दिया। रायपुर से सोलर ऊर्जा का सामान नियमित रूप से जम्मू -कश्मीर भेजते रहे। आदित्य मल्होत्रा जम्मू में भेजे गये सामान को अपने देख-रेख में रखता था। कुछ दिनों बाद  जितने का सोलर ऊर्जा का सामान भेजा था, उसके अनुरूप हमें जम्मू-कश्मीर सरकार से काम प्राप्त नही हुआ। पूछे जाने पर उनके द्वारा माल के हिसाब नहीं भेजा गया। फिर आदित्य मल्होत्रा से माल एवं पेमेन्ट के संबंध में पूछने पर विश्वास दिलाया। विपिन मिरानी ने इसकी पड़ताल जम्मू जाकर की तो पता चला कि आदित्य मल्होत्रा द्वारा शासन से अपने फर्म ए एन एन इन्फ्राट्रक्चर के नाम पर काम लेकर भेजे गए सोलर ऊर्जा का माल 4,38,36,435/- रू. का उपयोग कर शासन से लाभ लेकर ले लिया। 

इस बारे में आदित्य मल्होत्रा से पूछे जाने पर  50-50 लाख के 4 चेक दिया गया । साल 2023 में आदित्य मल्होत्रा ने एक इकरारनामा तैयार करवाया जिसमें  प्रत्येक तिमाही में भूगतान करने का एग्रामेंट किया।  बैंक में चेक लगाने के लिए मना कर टालमटो करता रहा। समय बीत जाने के बाद भी पूरा भुगतान भी नहीं किया गया। इस पर फर्म को 4.3836435 करोड़ रूपए को वापस न कर धोखाधड़ी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आदित्य मलहोत्रा के खिलाफ धारा 316-2, 316-3, 316-5 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट