रायपुर

फर्जी मालिक और दस्तावेज तैयार कर तीन करोड़ वसूलने वाले नौ गिरफ्तार
12-Dec-2024 6:32 PM
फर्जी मालिक और दस्तावेज तैयार कर तीन करोड़ वसूलने वाले नौ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 दिसंबर। जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखो रूपये हडपने वाले एक महिला समेत नौ लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को फर्जी भुस्वामी बनाकर भुमि का मूल स्वामी मंजुदेवी अग्रवाल की जमीन को बेच दिया था।

 चंदनडीह स्थित भूमि के मुल स्वामी मंजु देवी अग्रवाल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य महिला को खड़ा कर 4 एकड जमीन को जिसकी वर्तमान में बजारी कीमत 30 करोड रूपये है। 03 करोड में सौदा कर 10 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त कर आरोपियों ने  गणेश बोले निवासी बिलासपुर के साथ धोखाधड़ी की। आरोपियो के विरूध थाना आमानाका में कुट रचित, कुटकरण जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 इस दौरान महिला तथाकथित भूमि की फर्जी मालिक की पतासाजी की गई उक्त महिला ने बताया कि चदंनडीह स्थित भुमि को विक्रय करने के लिये उसे आरोपियों के  द्वारा नकली भू  स्वामी मंजु देवी अग्रवाल बनाया गया । उक्त महिला गरियांबद की निवासी है। जिसे आरोपी हारे सिन्हा द्वारा विक्रयनामा करने के लिये मंजु अग्रवाल का प्रतिरूप बनाया गया फर्जी मंजु अग्रवाल का किरदार बनाने वाले में सहयोगी हरि शंकर सिन्हा, श्रीमति चेतना ठाकुर, अमित शर्मा, नरेन्द्र राजपूत, अरुण कुमार सरोज, रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह, प्रकाश यादव, राजा सिहं उर्फ रूपेश धनकर, अमन वर्मा उर्फ युगल किशोर देवांगन, के द्वारा 30 करोड की जमीन को 3 करोड़ में विक्रय करने का सौदा कर विक्रयनामा तैयार किया गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपीगणो को पृथक-पृथक पुछताछ कर साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट