रायपुर
यादव महासंघ ने डॉ.आंबेडकर को दी पुष्पांजलि
12-Dec-2024 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ शुक्रवार को पुरानी बस्ती स्थित बाल जीवन ज्योति विद्यालय के स्पेशल चाइल्ड के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयेजित की।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक की सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक सुश्री दीक्षा डोंगरे ने भारत रत्न बीआर अंबेडकर जी के संपूर्ण जीवन को वंदनीय तथा मानवता के कल्याण हेतु समर्पित बताया। निमया सेवा जतन फाउंडेशन प्रमुख श्रीमती मधु यादव ने विद्यालय के दिव्यांगों को गर्म कपड़े, स्वेटर, टॉफी, लिपबाम, हेयर क्लिप आदि भेंट किया। महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव,जितेंद्र बहादुर यादव, अशोक यादव, सुनीता यादव, नीमाश्री यादव, रविंद्र सिंह यादव, शशिकांत यादव, किरण यादव, अरुणा यादव, श्रीमती पदमा, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे