रायपुर

पिता के साथ विवाद पर बेटे को चाकू मारने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार
13-Dec-2024 4:40 PM
पिता के साथ विवाद पर बेटे को चाकू मारने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
ढाई महीने पहले पिता के साथ विवाद पर बेटे को  चाकू मारने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को कान पकडक़र रास्ते भर  नारे लगाते हुए कोर्ट में पेश किया गया ।

शक्ति नगर निवासी चुलेश कुमार साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया था।  21 सितंबर की शाम 16:15 बजे वह अपनी वाहन से अपने घर जा रहा था। कि मोहल्ले में उसी समय पीयूष दीप नशे की हालत में मोहल्लेवासियों से लडाई-झगडा विवाद कर उलझ रहा था। जो चुलेश को देखकर उसके पास आकर जबरन उससे उलझते हुए तेरे पिता को समझा देना ज्यादा उचकता है कहते हुए उसे अश्लील गालिसां देने लगा। मना करने पर पीयूष दीप बोला कि तू मुझे जानता नहीं है, मेरे से उलझेगा तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर अपने पास रखे चाकू से चुलेश पर वार किया, तो बचाव करने लगा। उसी समय पीयूष दीप का एक अन्य साथी आकर उसका सहयोग करते हुए चुलेश को पकडऩे लगा जिससे मौका पाकर पीयूष दीप, उसके  पीठ में बायीं ओर वार कर चोट पहुंचाया।और  फरार हो गए।  खम्हारडीह पुलिस  धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118 बी.एन.एस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

मुखबीर की सूचना पर आज उनके मोहल्ले में मौजूदगी पर दोनों आरोपी पीयूष दीप उर्फ रोहित एवं कुशल जाल को पकड़ा गया। 
 


अन्य पोस्ट