रायपुर

ट्रक हेल्पर की हत्या कर लाश को पानी की टंकी में छिपाया
13-Dec-2024 4:43 PM
ट्रक हेल्पर की हत्या कर लाश को पानी की टंकी में छिपाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
राजधानी से लगे सारा गांव में युवक की हत्या कर लाश को पानी की टंकी में डालने का मामला सामने आया है। 
खरोरा पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 नवंबर की है। सारा गांव के सखी एग्रो फूड प्रोडक्ट कंपनी की पानी की टंकी में यह लाश मिली। मृतक की पहचान मदन सिंह अहिरवार (28)निवासी सलेतरा माडेर दतिया मप्र के रूप में हुई है। किसी अग्यात ने हत्या कर लाश को टंकी में छिपा दिया था। पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रक में हेल्पर था। वह ट्रक क्रमांक एमपी-932222 के चालक प्रसन्ना यादव  (41) साल  सलेतरा थाना माडेर जिला दतिया (म.प्र.)  के साथ माल लेकर आया था। प्रसन्ना ने पुलिस को बताया  कि वह 21 नवंबर 23 को जतारा से अपने ट्रक में गेहू लोड कर हेल्फर / मृतक मदन सिंह अहिरवार के साथ निकला था। और  24 नवंबर 23 को शाम 4 बजे  सखी एग्रो फुड्स कम्पनी बरौण्डा सारागांव पहुंचा था। ट्रक का कांटा कराने के बाद अनलोड कराने के लिये कम्पनी के अंदर ट्रक खड़ा किया था खाना खाने के बाद दोनों ट्रक में ही सो गये थे । रात्रि करीबन 12-01 बजे के बीच कम्पनी के लेबर रामकुमार पासवान, बम दास, महेश टंडन, संजय पासी, राजा ने प्रसन्ना को जगाकर कहा कि  हेल्फर/मृतक को अपने साथ लेकर आये थे मदन सिंह अहिरवार फैक्ट्री के अंदर इधर उधर भाग रहा है? इसे समझाकर अपने साथ रखो अब इधर उधर घुमेगा तो हम उसे मारेंगे । 

इस पर हेल्फर/मृतक मदन सिंह अहिरवार को अपने साथ सुला लिया हम दोनों सो गये।  24 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे उठा तो हेल्फर/मृतक मदन सिंह अहिरवार गाडी में नहीं था। आस पास देखा तो गार्ड महेश टंडन के पास जाकर पूछा कि मेरा हेल्फर/मृतक मदन सिंह अहिरवार कहाँ है तो बोला तुम्हारा हेल्फर सुबह 6 बजे गेट से निकल गया है तो उसे बाहर ढुंढा नहीं मिला। तो पुन: फैक्ट्री आकर महेश टंडन से बोला मेरा हेल्फर/मृतक मदन सिंह अहिरवार नही मिला है कैमरा दिखाने को बोलने पर गार्ड महेश टंडन बताया कि कैमरा खराब है तो कांटा वाले के पास गया तो वो लोग भी बोले हेल्फर/मृतक मदन सिंग अहिरवार सुबह 06.00 बजे बाहर चला गया है। कांटा वाला भी बताया कि कैमरा खराब है तब मृतक के भाई कैलाश अहिरवार को फोन कर फोटो आधार कार्ड लाने को बोला कैलाश अहिरवार  26 नवंबर 23 की शाम को रायपुर आया। 

27 नवंबर 23 को थाना रिपोर्ट करने जाने लगे फैक्ट्री से फोन करके मुझे फैक्ट्री बुलाये तब कैलाश अहिरवार, सत्तु महरा तीनो सखी एग्रो फुड्स कम्पनी बरौण्डा सारागांव पहुंचे तो फैक्ट्री के पीछे पानी टंकी में डुबी एक लाश को दिखाये। लाश देखकर अपने हेल्फर/मृतक मदन सिंह अहिरवार का लाश है पहचान किया पूछने पर फैक्ट्री के पानी टंकी में डूबा मिला।बताये मदन सिंह अहिरवार के शव को देखे शव सडऩेे लगी थी।  मदन की मृत्यु कैसे हुई जानकारी नहीं है बताया है। 

पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच के बाद प्रथम दृष्टया  302 भादवि दर्ज कर जांच शुरू की।


अन्य पोस्ट