रायपुर

जमीन विवाद फायरिंग में युकां नेता भी शामिल, वीडियो वायरल
13-Dec-2024 5:13 PM
जमीन विवाद फायरिंग में युकां  नेता भी शामिल, वीडियो वायरल

रायपुर, 13 दिसंबर। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इसमें  हरदयाल सिंह  ने हवाई फायरिंग की थी, उसमें अब युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा के एक नेता का एक  वीडियो सामने आया है। इसमें वीडियो में  को फायरिंग करने वाले आरोपी हरदयाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति से उलझते हुए देखा जा सकता है। विवाद बढऩे पर हरदयाल सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। वीडियो में युकां नेता धमकी देते दिखाई दे रहा है। इधर पुलिस हरदयाल सिंह के गन का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। 

हरदयाल के समर्थन में राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष गोपाल भिसे ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए मो. नवाज, तबरेज मेमन, फौजिया मेनन पर कार्रवाई करने की मांग की। 


अन्य पोस्ट