रायपुर
डॉ. सेन स्मृति संगीत समारोह शनिवार को रंग मंदिर में
12-Dec-2024 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 दिसंबर। भातखंडे ललितकला शिक्षा समिति शनिवार को डॉ. अरूण कुमार सेन स्मृति समारोह का आयोजन किया है। रंग मंदिर, गांधी मैदान में शाम 6.30 बजे से आयोजित सांगीतिक कार्यक्रम में मुंबई की रागिनी देवले शास्त्रीय गायन पेश करेंगी। उनके साथ बी शरत, एनडी केहरी संगतकार होंगे। वहीं कमला देवी संगीतकला रायपुर की छात्राएं कथक नृत्य नाटिका सीयाराम की प्रस्तुति देंगे। इसी परिकल्पना डॉ. आरती सिंह ने की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविवि के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे