रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसम्बर। राजधानी में कल तीन जगहों पर जमकर विवाद और हाथापाई की घटनाएं हुई। इस विवाद में पिता की दूसरी पत्नी से नाराज बलजीत कौर और सबरजीत कौर ने सीमा बोरक पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। चाय की दुकान में तोडफ़ोड भी कर दी।
सीमा बोरक ने पुलिस को बताया कि वह कबीर चौक राम नगर में अपने दुसरे पति अरविंद कुमार त्रेहान के साथ रहती है। और चाय दुकान चलाती है। 11 की रात में अरविंद की पहली पत्नी कुसुम के दोनों बेटियां बलजीत कौर व सरबजीत कौर जो शिवाजी नगर दिशा कालेज में रहते है। चाय दुकार पर आकर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर बलजीत ने दुकान में रखे कुर्सी उठाकर सीमा पर हमला कर दिया। विरोध करने पर दोनों के बीच जमकर विवाद होने लगा। इस बीच सरबजीत आयी और बाल पकडक़र जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का से मारपीट कर दुकान का सामान,फेंक दी। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
उधर टिकरापारा में मजदूर पर ईट से हमला हो गया। नशेड़ी लडक़ों ने गाली गलौज कर कैलाश ताण्डी की पिटाई कर दी।
कैलाश ताण्डी ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मठपुरैना अयोध्या नगर रायपुर में रहता है। कल शाम को शिवनगर खदान के पास गया था। वहीं पर वासु, लक्की आशीष नशे का सामान बेच रहे थे। जिसे कैलाश ताण्डी के मना करने पर लडक़ों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहीं पास पड़े ईट से वार कर दिया। इस हमले से कैलाश को सिर पर चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने वासु, लक्की और आशीष के खिलाफ 296,351-2, 115-2,3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने रितु साहू की रिपोर्ट पर पारूल मिश्रा, रिया सिंग ठाकुर एवं सिद्धांत वैष्णव के खिलाफ मारपीट का का मामला दर्ज किया है।
रितु साहू ने बताया कि वह मोती नगर शिवाजी चौक के पास रहती है। कल शाम पारूल मिश्रा, रिया सिंग ठाकुर एवं सिद्धांत वैष्णव घर पर आकर झूठा आरोप लगाकर घर के अंदर के भीतर घुस कर गाली गलौज कर रहे थे।