लॉयंस क्लब रायपुर शिखर का प्रतिभा सम्मान समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हर विधा में हमारे बच्चे सफलता का परचम लहराते देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
लॉयंस क्लब रायपुर शिखर ने करीब 100 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान कर समाज के लिये अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। नये वर्ष में ये बच्चे और अच्छा करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। उक्त उद्गार शनिवार को लायंस क्लब, जल विहार कॉलोनी, तेलबांधा में लॉयंस क्लब शिखर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने व्यक्त किए।
लायंस क्लब रायपुर शिखर की प्रेसीडेंट सरोज पांडेय ने बताया कि मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय का परंपरागत तरीके से स्वागत ढोल और पुष्प वर्षा कर किया गया। मंच पर पूर्व विधायक लक्ष्मी, कीति साहू , द्वितीय गर्वनर रिपुदमन पुसरी, चार्टर सचिव चंद्रकांता ओसवाल, अध्यक्ष सुष्मिता सेन गुप्ता, सचिव शैली दुबे आदि मौजूद थीं। श्रीमती साय का स्वागत उपरांत उन्होंने समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की प्रभारी उषा शर्मा थीं। कार्यक्रम का संचालन लॉयन जंयती शर्मा ने किया।
जीवन में संतोष से बड़ा कोई धन नहीं होता
श्रीमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मानित होने वाले बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने माता - पिता के उम्मीदों पर खरा उतरें और अच्छा करें ताकि छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन हो। जीवन में संतोष से बड़ा कोई धन नहीं होता है। इसलिये मन में संतोष रखना चाहिए और सफलता के लिये निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। असफलता से सबक लेकर फिर से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याएं कभी खत्म नहीं होती है। एक समस्या सुलझती है तो कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
खाली पेट कभी घर से बाहर न जाए
उन्होंने कहा कि बच्चे अपने घर के बड़े - बुजुर्गों का सम्मान करें। ईश्वर का ध्यान करें और सबसे बड़ी बात खाली पेट क•ाी घर से बाहर न जाए। कम खाएं और स्वस्थ्य रहें ताकि डॉक्टर के पास जाना न पड़े। खूब मन लगाकर पढ़े और खेलकूद में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले ताकि आपका तन - मन तंदुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि वे जल संरक्षण की दिशा में भी काम कर रही हैं। जल को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है क्योंकि जल है तो कल है। हमें अपनी पीढ़ी के लिये जल को बचाना होगा, पर्यावरण को बचाने।
100 बच्चों का सम्मान
लॉयंस क्लब रायपुर शिखर की चार्टर प्रेसीडेंट सरोज पांडेय ने बताया कि लॉयस क्लब शिखर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार स्कूल के छात्र - छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पश्चात मुख्य अतिथि ने 100 बच्चों का सम्मान किया।
कार्यक्र में मीनाक्षी •ाार्गव, रंजना महावर, पम्मी रोकडीया, आशा बारेवार, राधा वर्मा, निर्मला सिघानिया, सोनाली शर्मा, लॉयन हेमा ज्योति अग्रवाल, सीमा शर्मा, रेणु गुप्ता रेणुका प्रसाद सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित थे।