‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च । महाशिवरात्रि के मौके पर आसपास के प्रसिद्ध शिवालयों के अलावा गांव के शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में शिव पूजन किया जाता रहा। प्रसिद्ध तीर्थस्थली सिरपुर, बम्हनी, दलदली व कनेकेरा में भी शिव भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अमन, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि सुबह की आरती के बाद पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया था। सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे। यहां महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाकर दर्शन कराया जाता रहा।
क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू अपने प्रतिनिधि पवन साहू के साथ पहुंचे थे। उन्होंने शिव अभिषेक कर महादेव की मंगल आरती भी की। सांसद साहू के पहुंचने पर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर समेत सदस्यों मुकेश चंद्राकर, शशि शर्मा, सुखीराम हिरवानी, मंगलू ढीमर, मोहन वर्मा, बाबूलाल ध्रुव आदि ने स्वागत किया। साथ ही ट्रस्ट कमेटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद ने कतार में खड़ेे लोगों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने यज्ञशाला में चल रहे 11 दिवसीय श्री अति रुद्रात्मक यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा भी की साथ ही बोल बम परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर शेष नारायण अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, थनवार यादव, दिलीप जैन, दुलरवा धीवर, राजेश ठाकुर, जग्गू छुरा आदि मौजूद थे। कल सिरपुर स्थित यज्ञशाला में चल रहे 11 दिवसीय रुद्र यज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर संध्या बेला में यज्ञ स्थल से गंधेश्वर नाथ मंदिर तक यज्ञाचार्य पंडित बलदेव प्रसाद मिश्र शास्त्री की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश सिर पर रखकर चल रही थीं।
कल महाशिवरात्रि पर संसदीय सचिव ने शिवालय में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्री चंद्राकर ने कल मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सर्वप्रथम कनेकेरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पूजा.अर्चना की। वहीं सिरपुर पहुंचकर गंधेश्वरनाथ मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंत्री अग्नि चंद्राकर ने भी महाशिवरात्रि के अवसर पर कनेकेरा में कनेश्वर महादेव व सिरपुर में गंधेश्वर महादेव के दर्शन.पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। कनेकेरा में वे अपनी पत्नी पद्मा चंद्राकर व सुपुत्र दिव्येश चंद्राकर के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया। शाम को समर्थकों के साथ सिरपुर पहुंचे।
श्री गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, ट्रस्टी मंगलू राम ढीमर, शशि शर्मा, सुखीराम हिरवानी, थनवार यादव, बाबूलाल ध्रुव, मोहन वर्मा ने शाल व श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। दर्शन पूजन के बाद श्री चंद्राकर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि नारायण नामदेव, धर्मेंद्र महोबिया, तुमगांव के पार्षद शिव यादव व विजय बांदे, पूर्व पार्षद तुलसी राम साहू, गजाधर धीवर सेनकपाट मौजूद थे।