‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी। ग्राम कौंवाझर और खैरझिटी मध्य लगने वाले करणी कृपा पावर प्लांट के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कौंवाझर में किया जा रहा है। किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने यहां पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित करणी कृपा पावर प्लांट उद्योग के प्रदूषण से तुमगांव क्षेत्र के दर्जनों गांव के कृषि, जल, जमीन, जंगल, जलवायु की बर्बादी होगी। कोडारबांध का पानी उद्योग को देने से 60 गांव की खुशहाली प्रभावित होगी। इसे बचाने के लिए तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के हजारों के किसानों ने संकल्प लिया है कि इस उद्योग में कोडार का पानी नहीं देंगे और कृषि भूमि में प्रस्तावित उधोग निरस्त करने के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे, केपी चंद्राकर, चैनू साहू, मोती साहू, छन्नू साहू, लक्ष्मन यादव, किसन साहू, आमद खान, जय यादव, मुन्ना साहू, नारायण साह, उदय चंद्राकार, डेविड चंद्राकर, नंद किशोर यादव, बोधराम यादव, जीवन साहू, जगदीश सिंह ठाकुर, रमेश पटेल, श्रीधर, नंदलाल सिन्हा, नंदलाल पटेल, तारेंद्र यादव, लखन ध्रुव, दुर्ग पटेल, ओम प्रकाश साहू, मोहन लाल साहू, साधना ध्रुव, आनंद मानिकपुरी, जोगेश्वरी साहू, सुमन साहू, वेदराम यादव, लीलाधर पटेल, महेंद्र पटेल व ग्रामीण धरना में शामिल हैं।