महासमुन्द

7 लाख 12 हजार से ज्यादा हितग्राहियों ने कराया पंजीयन
03-Mar-2022 3:59 PM
7 लाख 12 हजार से ज्यादा हितग्राहियों ने कराया पंजीयन

महासमुंद, 3 मार्च। महासमुंद जिले में ष्आपके द्वार आयुष्मान अभियान का आयोजन 01 मार्च 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक किया गया। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों का लोक सुविधा केन्द्रों में नि: शुल्क पंजीयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत जिले के कुल 10 लाख, 95 हजार 141 हितग्राहियों में से अब तक 7 लाक, 12 हजार 451 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया हैै।

इस योजना शुभारम्भ से अब तक जिले के पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में 19 हजार 447 एवं गैर सरकारी चिकित्सालयों में 27 हजार 772 इस प्रकार कुल 47 हजार 219 विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने अपना इलाज करवाया।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने लोगों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुए लोग अपना पंजीयन कराकर लाभ उठाएं।
 


अन्य पोस्ट