महासमुन्द

विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पार्षद निखिल ने नपाध्यक्ष को सौंपा
01-Mar-2022 3:57 PM
विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पार्षद निखिल ने नपाध्यक्ष को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद निखिलकांत साहू ने आगामी गर्मी माह में वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव सीएमओ के नाम बनाकर नपा अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को सौंपा है। जिसमें पार्षद श्री साहू ने कहा कि वार्डवासियों की मांग बोर खनन, नाली, सडक़, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराने की मांग शामिल हैं।

पार्षद निखिलकांत साहू ने बताया कि वार्ड के नागरिकों द्वारा वार्ड में आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को देखते हुए बोर खनन की मांग की गई है। साथ ही वार्ड में नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण तथा सामुदायिक भवन की महती आवश्यकता है। उक्त सभी मांगों को शामिल कर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर को सौंपा है।  इस दौरान पार्षद व सभापति देवीचंद राठी, महेंद्र सिक्का, संदीप घोष, भाऊराम साहू, संतोष वर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट