महासमुन्द

जिले में अब तक शुरू नहीं हुई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना
02-Mar-2022 4:47 PM
जिले में अब तक शुरू नहीं हुई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च।
नवंबर महीने शुरू होने वाली मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना जिले में अब तक शुरू नहीं हो पाई है। मजदूर तबके के लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उन्हें सामान्य बीमारियों के लिए भी तीन से चार किलोमीटर का पैदल सफर कर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। आम शहरवासियों को इसी असुविधा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की गई है।

जानकारी मिली है कि जिला मुख्यालय में इस योजना से संबंधित वाहन उपलब्ध है जो पुराना एसडीएम निवास में पालिका के यार्ड में खड़ी है। बताया जा रहा है कि सप्ताहभर के अंदर एक और वाहन आने वाली है। इसके बाद योजना शुरू की जाएगी। इस संबंध में सीएमओ आशीष तिवारी का कहना है कि मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा उनके घर तक देने के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इसके लिए एक वाहन आ चुका है। मुख्यमंत्री खुद ऑनलाइन इस योजना की शुरूआत करेंगे।


अन्य पोस्ट