महासमुन्द
महासमुंद, 2 मार्च। जिले के सीजी पैटर्न वाले स्कूलों में हिंदी विषय के साथ आजबारहवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। इस परीक्षा को लेकर स्कूलो में सारी तैयारियां कल शाम तक पूरी कर ली गई थीं। यह परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक है। विद्यार्थियों को कोविड के गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश दिया गया है। जिले में करीब 11 हजार विद्यार्थी बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सौरिन चंद्रसेन का कहना है कि सभी केंद्रों में तैयारियां कर ली गई है। केंद्राध्यक्ष सुबह थाने से पेपर लेकर केंद्र पहुचे और निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि उडऩदस्ते की टीम निगरानी रख रही है। इस साल बोर्ड परीक्षा दो साल बाद ऑफलाइन मोड पर है। इस साल छात्रों को थोड़ी छूट दी गई है कि वे अपने ही स्कूल में परीक्षा दे रहे हैं। पूर्व में छात्रों को परीक्षा देने के लिए अलग केंद्र में जाना पड़ता था। इस साल कोविड के कारण अलग से केंद्र नहंी बनाया गया है। सभी बच्चे अपने-अपने स्कूलों में परीक्षा दे रहे हैं।