‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मार्च। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष मीना वर्मा, भाजपा अजामोर्चा जिला महामंत्री व महिला महासभा अध्यक्ष उत्तरा प्रहरे के नेतृत्व में महिला बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को काला झंडा दिखाने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला समूहों के कार्यकर्ता, रेडी टू ईट में कार्यरत समूहों की महिलायें, पार्षदगण व भाजपा नेता, कार्यकर्ता सांसद कार्यालय से निकल कर पैदल मार्च करते हुये कार्यक्रम स्थल शंकराचार्य भवन पहुंचे और महिला बाल विकास मंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। भाजपा प्रदर्शनकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल में काला झंडा लेकर घुसने का प्रयास भी किया गया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया और ज्ञापन देकर प्रदर्शन को समाप्त करने की अपील की गई।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपनी गिरफ्तार करने की बात कही लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया। तत्पश्चात भाजपा नेताओं द्वारा एसडीएम व महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर पुन: प्रदेश सरकार व महिला बाल विकास मंत्री के विरूध्द नारेबाजी करते हुये शंकराचार्य भवन से बरोण्डा चौक होते हुये सांसद कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन को समाप्त किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रखी कि महिला समूहों द्वारा चलाए जा रहे रेडी टू इट का संचालन उन्हें करने दिया जाये, न कि इसे बीज निगम के माध्यम से बड़े उद्योगपतियों को दिया जाये। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों महिला समूह की महिलाओं के समक्ष रोजी रोटी की संकट खड़ा होगा एवं वर्षों की मेहनत कर लगायी गयी लाखों की मशीने बेकार हो जायेगी एवं महिला समूह कर्ज तले दब जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रदेश के समस्त महिला समूहों के ऋण माफी की घोषणा की गयी थी परंतु मात्र कालातीत ऋण जो सहकारी बैंकों ने बट्टे खाते में डाल दिया था उन्हें माफ कर इमानदार महिलाओं के साथ छल किया गया जो कांग्रेस के तीन वर्ष के शासन बावजूद अब तक लाखों का ऋण पटाते आ रही है। अत: इनका ऋण जनवरी 2019 से माफ कर घटायी गयी ऋण की राशि वापस दी जाये।
मंत्री का वक्तव्य कि महिला बाल विकास के कार्यालय में पंजीकृत विवाह आवेदन के आवेदनकर्ताओं की शादी होने के बाद लक्ष्य पूर्ति हेतु इन्हें पुन: विवाह की वेदी पर बैठाया जाएगा कोभी प्रदर्शन के दौरान अनुचित कहा गया। प्रदर्शन के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, भाजपा जिला मंत्री निरंजना शर्मा, पार्षद कमला बरिहा, सभापति बड़े मुन्ना देवार, पार्षद हफीज कुरैशी, मंडल कोषाध्यक्ष हनीश बग्गा, प्रदेश सदस्य एमआर विश्वनाथन, अनुजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री सुधा साहू सांसद प्रतिनिधि सीता तोण्डेकर,सुनिता साहू, पार्वती साहू, मधु यादव, अल्का पुंज, महेन्द्र सिका, हिरेन्द्र सोनी, जगन्नाथ छुरा, चन्द्रशेखर बेलदार, विनय साहू, आदित्य जैन, खेमु यादव, निरा सोनवानी, सुशीला नौरंगे, शांती कोसरिया, रमी कुलदीप, दुकाला साहू उषा ध्रुव, अनिता ठाकुर, भगवती करकसे, शोभा तांडी, उमा यादव, निरो सोनवानी, प्रफुल्ल जेकब, हिरा बेहरा, सविता सोनवानी, अनिता तांडी, कांति पांडे, वहिदा बेगम, सजनी जगत, कुमारी ध्रुव, सुमित्रा छुरा, प्रमिला सोनवानी, दशोदा सोनवानी, पदमा छुरा, पुष्पा सोनवानी, सुरेन्द्र महाराज, विक्की गुरूदत्ता, देवनारायण साहू, उकेश प्रजापति सहित बहुत अधिक संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।