महासमुन्द

नपा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी बैठक
01-Mar-2022 3:58 PM
नपा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में संजय कानन में 8 मार्च को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी को लेकर सभाकक्ष में नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। जिसमें तय हुआ कि कार्यक्रम का आयोजन बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन में होगा।

इस दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री व केश सिल्पी आयोग की अध्यक्ष मोना सेन होंगी। अध्यक्षता डॉ. ज्योति कालीकोटी एवं विशिष्ट अतिथि माधवी सिक्का, कमला बरिहा, जसप्रीत कौर, राशि महिलांग, मीना वर्मा, सरला मदनकार, उर्मिला साहू, कुमारी बाई देवार, हेमलता यादव, शोभना यादव, अनिता साव और योजना सिंह होंगे। इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वंदना कुलदीप भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं उदबोधन होगा। दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नगरी निकाय से गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा होगी। दोपहर 1.30 बजे महिलाओं का अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप सभापति व पार्षद संदीप घोष, राजेन्द्र चंद्राकर, हफ ीज कुरैशी, वाणी तिवारी, राजश्री ठाकुर, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल, राखी ठाकुर, नौशाद बक्श, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट