‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21मार्च। पर्यटन स्थल धसकुड़ में तीन लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। कल रविवार को ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने तीन लाख रुपए की घोषणा की। रविवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वाटर फॉल धसकुड़ में भवन नहीं होने से दूरदराज से पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर सरपंच रूपा जयप्रकाश यादव, उपसरपंच हरखराम ध्रुव, जयप्रकाश यादव, रिखीराम, साहसराम, पंकज निषाद, चोवा यादव, संतू ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, रामलाल, वीरेंद्र सेन, पवन ध्रुव, गंगाराम निषाद, पुरूषोत्तम नायक, डोमार ध्रुव, बीरसिंग ध्रुव, लेखराम, हरियर सिंग, नंदलाल ध्रुव, लतेलू ध्रुव, दुकालू ध्रुव, कमल ध्रुव, संतराम नायक, ईश्वर निषाद, हेमलाल निषाद, भगेलू ध्रुव, साहरू यादव, रमेश नायक, नंदकुमार, प्रितम निषाद, खिलावन, सुखदेव यादव, रेवा यादव, बाहरू यादव, बाबूलाल ध्रुव, लोकेश ध्रुव, प्रकाश ध्रुव, प्यारेलाल यादव, धनाराम ध्रुव, रामप्रसाद ध्रुव, लखन ध्रुव, अजय, ईश्वर, लाला ध्रुव, चैतराम यादव, मोहन पटेल, नहर यादव, किशुन, सियाराम, सुधराम, उत्तम व गंगाधर ध्रुव के साथ अन्य मौजूद थे।