महासमुन्द
बाइक की टक्कर से एक की मौत
22-Mar-2022 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 मार्च। खल्लारी थाना पुलिस के अनुसार बीते 9 मार्च दोपहर करीब ढाई बजे गाड़ाघाट निवासी रेशम चौहान (48) मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीएम 2488 से बागबाहरा से गाड़ाघाट अपने घर जा रहा था।
उसी समय पीछे से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीएस 0455 के चालक ने अपनी बाइक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे रेशम चौहान के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रिफर किया गया था। जहां कल 21 मार्च को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे