‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 15 मार्च । विश्व महिला दिवस के अवसर पर विगत दिनों ‘‘दी क्वींस गु्रप‘‘(माता सावित्री बाई फूले समूह) द्वारा प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी मनाया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन, उडिय़ापारा, सरायपाली (छ.ग.) में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संध्या भोई (प्रोफेसर) एवं विशिष्ट अतिथि अहिल्या बहन (ब्रम्हकुमारी), राजलक्ष्मी पण्डा (प्राचार्य) एवं अन्य अतिथि मनोरमा कर, तिरिथ बाई, पुष्पलता चौहान, चातुरी नंद, गीता तिवारी की उपस्थिती में भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धी प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली में सौभागिनी प्रधान प्रथम तथा गीता राय एवं रितु पाणी द्वितीय स्थान, चौकपुरना में प्रथम स्थान आयुषी राय, द्वितीय गीता राय, अल्पना में प्रथम शांति मिश्रा, द्वितीय प्रियंका यादव, कलस सजाओ में प्रथम सपना यादव, द्वितीय रेनती यादव, थाली सजाओ में अनुपमा नायक प्रथम, सौभागिनी प्रधान द्वितीय, पेपर क्राप्ट में नेहा सतपथी प्रथम, सलाद सजाओ में प्रथम गौरी बग्गा (जागृति पार्लर), द्वितीय रीना कुमारी, पुष्प गुच्छ में प्रतिमा पाणी प्रथम, हेयर स्टाइल में रोशनी (ग्लोरी पार्लर) प्रथम, कुमकुम (श्रेजल पार्लर) द्वितीय स्थान विजयी रही।
विभिन्न क्षेत्रों उपलब्धि प्राप्त करने वाली 8 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें खेल के क्षेत्र में बनमोती भोई तथा मनीषा कुर्रे, स्वास्थ के क्षेत्र में डॉ. अनुपमा दास, प्रगती शर्मा (नर्स), राधाबाई (सेवानिवृत्त कर्मचारी), पूजा तिवारी (महिला सरपंच), स्वच्छता के क्षेत्र में सावित्री बाई, अनिता तथा सफल मंच संचालन के लिए सुश्री शुभ्रा डड़सेना को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा ‘‘दी क्वींस मैग्जीन‘‘ का विमोचन गु्रप के सदस्यों रेखा पुरोहित, शीला विश्वास, वंदना सतपथी, निरूपमा देवता, पुष्पा पारेश्वर, डोलेश्वरी सिदार, पुर्णिमा नाग, अंजु पटेल और अनीता चौधरी के द्वारा किया गया। दी क्वींस ग्रुप के संरक्षक रेखा पुरोहित ने गु्रप की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, पुष्पा पारेश्वर ने दी क्वींस गु्रप की विशेषता को एक कविता की माध्यम से बताया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्धबोधन में गु्रप की प्रशंसा करते हुए नारी शक्ति को पहचानने की बात कही। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अनीता चौधरी द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन शुभ्रा डड़सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास खण्ड शिक्षाधिकारी प्रकाश मांझी, बीआरसीसी भोजराज पटेल, किशोर रथ, रजेन्द्र भोई, निर्मल पुरोहित, राजेश पटेल एवं सुभाष साहू का विशेष योगदान रहा।