महासमुन्द

19-20 को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार
21-Mar-2022 4:35 PM
19-20 को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 21मार्च।
विगत दिनों सर्व ब्राह्मण समाज विकासखंड सरायपाली द्वारा एक बैठक रखी गई थी जिसमें सामुहिक उपनयन संस्कार के विषय में चर्चा किया गया एवं 19 एवं 20 अप्रेल को सिंघोडा मंदिर परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न होगा। पंजीयन हेतु समाज के अध्यक्ष भागिरथी पंडा, संयोजक रविंद्र पंडा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय किशोर दास एवं सौरभ सतपथी,  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शांति प्रकाश  मिश्रा , कार्यकारिणी सदस्य किशोर रथ, से संपर्क कर बटूकों का पंजीयन करा सकते हैं।

वैदिक कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पूर्व में 25 कर्मकांडी पुरोहितों को निवेदन किया जा चुका है। अध्यक्ष भागिरथी  पंडा एवं संरक्षक सत्य प्रकाश सतपथी ने क्षेत्र के परिवारों को सभी ब्राह्मण परिवारों को सामूहिक उपनयन संस्कार में तन मन धन से सहयोग कि अपील की है। वर्तमान में 12 बच्चों का पंजीयन हो चुका है।

30 मार्च को देव निमंत्रण का कार्यक्रम सिंघोडा मंदिर में होगा। बैठक में उपनयन संस्कार से संबंधित आवश्यक दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है। बैठक में समाज के संरक्षक सत्य प्रकाश सतपति, अध्यक्ष भागीरथी पंडा, सचिव चंद्रभानु मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय किशोर दास एवं युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सतपथी, एवं समाज के कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद पाणिग्रही, सुरेश पाणिग्रही, रविंद्र पंडा, सुनील पाणिग्रही, आशीष गौरी चरण मिश्रा, रामकुमार पाढी, बल्लू द्विवेदी, एवं गणेश रथ उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट