महासमुन्द
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम होंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मार्च। बिरकोनी में झेरिया यादव समाज का महासम्मेलन, निर्वाचन, आमसभा 27 मार्च को बिरकोनी चंडी मंदिर में प्रस्तावित है। जिसमें समाज के करीब 15 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।
सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, महासमुंद जिला के अध्यक्ष राजू यादव, ब्लाक अध्यक्ष सोहन यादव व कोषाध्यक्ष जनक यादव ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में होगा।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव करेंगे।
बतौर विशेष अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विनोद चंद्राकर, विधायक रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, आशा संतोष यादव, जगनीक यादव, भगत सिंह यादव, राजू यादव उपस्थित रहेंगे। दूसरा सत्र शाम चार बजे शुरू होगा। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। बतौर विशेष अतिथि पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा उपस्थित रहेंगे। शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक महाअधिवेश होगा।