महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 मार्च। मुख्य मार्ग पर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलका चंद्राकर के नेतृत्व में फिल्म दी कश्मीर फाइल्स देखने पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने धारा 370 शेख परिवार कांग्रेस के कुशासन के चलते कश्मीरी पंडितों के पलायन नरसहार की विभीषिका को कार्यकर्ताओं के साथ देखा अलका ने में कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को समझा और धारा 370 को खत्म कर कश्मीरी पंडितों को पुन: कश्मीर में बसाने उनके लिए रोजगार मुहैया कराने मुख्यधारा में पुन: जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं, कांग्रेस ने हमेशा अलगाववादियों ताकतों साथ खड़ी रही, उन्हें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारों के साथ फिल्म देखी फिल्म निर्माता के साहस की प्रशंसा की, जिन्हें आज तक छुपाया गया। उन्होंने विश्व के सामने कश्मीर के सच दिखाने का साहस किया। उसके लिए उन्हें साधुवाद कार्यकर्ताओं ने दिया।
इस अवसर पर प्रीतम दीवान, नरेश चंद्राकर, मोनिका साहू, प्रेम साहू, धरम दीवान, पीलेश्वर पटेल, भुवन साहू, घनश्याम साहू, जानवी साहू, पिंकी चंद्राकर, रूपेश साहू, बसंत लोधी, हरीश दीवान, गिरीश चक्रधारी, नितेश पांडे, गगन सलूजा, छोटू गुप्ता सहित 270 महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।