महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 21मार्च । प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा सरायपाली को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए सौ बिस्तर शासकीय अस्पताल का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब तक शासकीय अस्पताल का नामकरण नही हो पाया था। आज कांग्रेस की सरकार ने 30 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल का नाम स्व। मोहनलाल चौधरी के नाम करने का आदेश जारी किया।
महासमुंद लोकसभा आईटी सेल के अध्यक्ष जफर उल्ला ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सरायपाली से कांग्रेस के विधायक बने स्व। मोहनलाल चौधरी तत्कालीन मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री रहे जिस कारण सरायपाली को एक अलग पहचान मिली। उन्होंने बताया कि स्व। चौधरी के विषय मे हमेशा अपने बड़ो से सुना करते थे कि मंत्री रहते हुए बड़े विनम्र ओर जुझारू नेता रहे हमेशा क्षेत्र के विकास, आमजनों की समस्याओं को लेकर गंभीर रहते थे।
मध्यप्रदेश राज्य के अंतिम छोर में सरायपाली विधानसभा से किसी विधायक का मंत्री बनना बहुत ही गौरवान्वित पल हुआ होगा। इस कारण भी बड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है आज जब शासकीय अस्पताल का नाम स्व।मोहनलाल चौधरी के नाम रखा गया जो कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। आज सरायपाली क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात मिली है जिस नेता विधायक मंत्री की चर्चाओ में जिक्र सुना करते आज उनके नाम से सरायपाली शासकीय अस्पताल का नाम रखा गया है पार्टी के लिए भी गौरव का पल है।