अलुमनी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अलुमनी समिति की संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ ज्योति पांडे के संरक्षण एवं दाऊ लाल चंद्राकर अध्यक्ष अलुमनी समिति के मार्गदर्शन में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक छत्तीसगढ़ शासन, अलुमनी विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष के अध्यक्ष देवीचंद श्रीमाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा, तुलसीराम चंद्राकार, चमन चंद्राकर थे। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ ई.पी.चेलक ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर, विशिष्ट अतिथियों लक्ष्मण चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने जिला पंचायत से प्राप्त ओपन जिम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दाऊ लाल चंद्राकर अध्यक्ष ने दिया। प्रतिवेदन पठन डॉ रीता पांडे संयोजक अलुमनी समिति ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवीचंद श्री श्रीमाल, गुरबख्श सिंह बग्गा, तुलसी चंद्राकर, चमन चंद्राकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए महाविद्यालय के पुराने इतिहास को बताते हुए कहा कि महाविद्यालय के परिवर्तित स्वरूप को देखकर हम गौरवान्वित हैं।
इस दौरान काले में अध्ययनरत विद्याथियों की सुविधाओं के लिए दान देने वाले, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलुमनी समिति सदस्य तारिणी चंद्राकर को 5000 की राशि दान देने पर, भारती सोनी को 5000 की राशि दान दिए जाने पर, अमन चंद्राकर को ओपन जिम हेतु बोर्ड प्रदान किए जाने पर, महेंद्र जैन को अपने दादा लक्ष्मी चंद लुनिया की स्मृति में एक लेक्चर स्टैंड देने पर, महावीर इंटरनेशनल को एक लेक्चर स्टैंड देने पर, कमल लुनिया को रसीद बुक एवं मोमेंटो हबनाने पर, नुरेंद्र चंद्राकर को पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर, डॉ जया ठाकुर को किताबें एवं प्राध्यापक कक्षा हेतु एसी प्रदान करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा उपाध्यक्ष अलुमनी समिति, डॉ दुर्गावती भारती सचिव, खिलावन बघेल, सचिव अजय कुमार राजा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मालती तिवारी, राजेश शर्मा की विशेष भूमिका रही। उक्त अवसर पर अली मनी सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सेवनलाल चंद्राकर, माधवराव टंाकसाले, ईश्वर शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, मनीष शर्मा, सरिता तिवारी, तारिणी चंद्राकर, दिग्विजय सिंह साहू, डॉ प्रवीण कुमार, गिरीश साहू, इमरान अली, ईश्वर चंद्राकर, महेंद्र जैन, दिलीप जैन, अजय थवाईत, डॉ मंजू शर्मा, प्रभा पंडा, दिलीप कृष्णानी, पत्रकार उत्तरा विदानी,राकेश झाबक, राजू यादव, जितेंद्र चंद्राकर, भरत ठाकुर, राखी ठाकुर, देवेंद्र निषाद, रविंद्र जैन, विजय चौहान, मनोज शर्मा, डा. नीलम अग्रवाल, मनीराम धीवर, एसआर रात्रे, राजेश्वरी सोनी, सरस्वती सेठ, मुकेश पेंदरिया, कुलेश्वर पेंदरिया, डॉ.जागृति चंद्राकर, डा.प्रदीप साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीमारानी प्रधान एवं समस्त महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, विभागाध्यक्ष एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, योग, स्पोटर्स के विद्यार्थी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर दुर्गावती भारती ने कि या।